शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स गिरा

मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 97.62 अंकों की गिरावट के साथ 16,641.45 पर खुला और सुबह 11.10 बजे के करीब यह 122.16 अंकों की गिरावट के साथ 16,614.91 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 10.75 अंकों की गिरावट के साथ 4,981 पर खुला और 11.10 बजे यह 33.45 अंक गिरकर 4943.65 पर था।
इस दौरान कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और सूचना एवं प्रौद्योगिकी को छोड़कर सभी क्षेत्रों के शेयरों में गिरावट देखी गई।
शुरुआती कारोबार में मुंबई स्टाक एक्सचेंज में 347 कंपनियों के शेयरों ने लाभ कमाया, 1,583 कंपनियों के शेयरों को घाटा उठाना पड़ा और 22 की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
इस दौरान सत्यम कंप्यूटर्स, टीसीएस, इंफोसिस, और विप्रो के शेयरों ने लाभ कमाया और जयप्रकाश एसोसिएट्स, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र, एसीसी और हिंडाल्को को नुकसान का सामना करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications