माया सरकार मनाएगी पहली वर्षगांठ, उड़ेंगे सियासी रंग

लखनऊ , 12 मई (आईएएनएस)। मायावती सरकार तेरह मई को एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में जश्न मनाने की तैयारी में है जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने माया सरकार के कार्यकाल को बरबादी का एक वर्ष करार देने हुए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

हालांकि सरकारी स्तर पर मंगलवार के लिए अभी तक अधिकृत रूप से कोई कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है लेकिन चल रही तैयारियों के मुताबिक मुख्य कार्यक्रम कानपुर रोड स्थित सीएमएस डिग्री महाविद्यालय के सभागार में होगा। यहां मुख्यमंत्री सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रित पुस्तिका जारी करेंगी। मंगलवार को ही वह कतिपय नई योजनाओं की घोषणा करने के अलावा कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगी।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री कल नोएडा जाकर एक फ्लाईओवर सहित कुछ अन्य योजनाओं का शिलान्यास करेंगी। उल्लेखनीय है कि वह आज कर्नाटक के चुनाव प्रचार से लौटने वाली हैं।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच, कालिदास मार्ग को इस अवसर पर खूब सजाया जा रहा है और सज-धजे को हाथियों लाने का इंतजाम भी किया जा रहा है।

उधर सपा ने 13 मई को 'प्रदेश की बरबादी का एक वर्ष' मनाने का निर्णय लिया है। सपा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता कल सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर मायावती सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+