हांगकांग के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया
हांगकांग, 12 मई (आईएएनएस)। ओलंपिक मशाल दौड़ के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगाई गई रोक के विरोध में सोमवार को हांगकांग में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह 2 मई को मशाल दौड़ विरोधियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर चिंतित हैं जबकि देश में अपनी बात रखने की आजादी है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मशाल दौड़ के दौरान बीजिंग समर्थकों ने मशाल विरोधियों के साथ धक्का-मुक्की की थी। लेकिन पुलिस ने मशाल विरोधियों को ही हटाया था।
इस अवसर पर मानवाधिकार समूह 'इंटरनेशनल एक्शन' के टॉम ग्रंडी ने कहा, "हमारा मानना है कि यह हांगकांग के लिए उचित नहीं होगा। बीजिंग चाहता था कि मशाल दौड़ बिना किसी रुकावट के आगे बढ़े।"
उल्लेखनीय है कि 2 मई को ओलंपिक मशाल दौड़ के प्रति समर्थन जताने के लिए चीन की सीमा लांघ कर कई लोग हांगकांग पहुंचे थे। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का अनुमान है कि चीन सरकार लोगों को बसों में भर कर मशाल विरोध को कुचलने के लिए हांगकांग लाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications