टाटा केमिकल्स ने आईरिस कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित किया

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। टाटा केमिकल्स ने कृषि उत्पादों के वितरण से संबंधित आयरलैंड की कंपनी टोटल प्रोड्यूस के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने की घोषणा की है।

संयुक्त उद्यम के तहत बनी नई बिजनस टू बिजनस (बी2बी) कंपनी 'खेत-से एग्रीप्रोड्यूस इंडिया' ताजे फलों एवं सब्जियों की खरीदारी, पैकिंग और वितरण का काम करेगी। यह कंपनी पंजाब के मलेरकोटला से अपनी सेवाएं शुरू करेगी।

कंपनी की योजना अगले छह महीने के दौरान मुंबई में दूसरा वितरण केंद्र खोलने की है।

टाटा केमिकल्स के प्रबंध निदेशक और नए संयुक्त उद्यम के अध्यक्ष होमी खुसरोखान ने कहा कि पहला वितरण केंद्र लुधियाना और पटियाला शहर की जरूरतों को पूरा करेगा। इन शहरों में छंटाई, ग्रेडिंग और पैकिंग की सुविधा वितरण केंद्र के पास होगी।

टोटल प्रोड्यूस के प्रबंध निदेशक (कारपोरेट विकास) इयूजीन कॉलफिल्ड ने कहा कि भारत के कृषि क्षेत्र में टाटा केमिकल्स की अच्छी पहुंच है। नई कंपनी के वितरण केंद्र 'टाटा किसान संसार' के नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा।

'खेत से' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी.आर. गोव्स ने कहा कि कंपनी किसानों को दक्षता विकास में सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का बेहतर माहौल तैयार करने के लिए छोटे छोटे खुदरा कारोबारियों को साथ लेकर काम करने की इच्छा रखती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+