एम्स ने कैंटीन के छह कर्मचारियों को किया निलंबित
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कैंटीन के छह कर्मचारियों को सामान चुराने के आरोप में निलंबित कर दिया। इसके साथ ही कैंटीन से संबंधित एक निजी एजेंसी के दो कर्मचारियों को हटा दिया है।
एम्स के वरिष्ठ प्रोफेसर और प्रवक्ता वाई. के. गुप्ता ने कहा कि मीडिया की रिपोर्टों में संस्थान की कैंटीन की गड़बड़ियों का खुलासा किया गया था। इसके बाद संस्थान ने कैंटीन की जांच की थी।
गुप्ता ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कैंटीन के छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक निजी एजेंसी के दो कर्मचारियों को हटा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि संस्थान ने इन कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है।
गौरतलब है कि एक टीवी न्यूज चैनल ने यह खुलासा किया था कि यहां के कैंटीन के कर्मचारी बाहरी लोगों को रसोई का सामान बेचने में शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications