दुबई पुलिस ने किया ड्रग्स गिरोह का भांडाफोड़
दुबई, 12 मई (आईएएनएस)। दुबई पुलिस ने मादक पदार्थो के अंतर्राष्ट्रीय तस्करों के एक गिरोह का भांडाफोड़ किया है जो अलग-अलग देशों में हेरोइन की भारी मात्रा में तस्करी करने की योजना बना रहा था।
समाचार एजेंसी वाम के अनुसार अपराध जांच विभाग के अधिकारियों ने रविवार को एक अफ्रीकी गिरोह पर छापा मारकर लगभग 6,15,200 दिरहम (1,67,730 डालर) मूल्य की 6.1 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।
एक अधिकारी ने बताया, "अफ्रीकी गिरोह की गिरफ्तारी की भूमिका पुलिस की एक खोज से बनी। उन्होंने एक पार्सल का पता लगाया था जिसमें 1.1 किलो हेरोइन कैप्सूल के रूप में भरी हुई थी। इसे अफ्रीका भेजे जाने की तैयारी हो रही थी।"
इसका पता चलने के बाद जांच विभाग ने इसे भेजने वाले की खोज शुरू की जो दुबई के ही एक होटल में रुका हुआ था। पुलिस ने उसके कमरे पर छापा मारा जहां 4.458 किलो हेरोइन कैप्सूल और बरामद हुए।
पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति ने 783 ग्राम के 54 कैप्सूल खा रखे थे जिसे उसने उगला। उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications