सोनिया बुधवार को रायबरेली के दौरे पर जाएंगी

लखनऊ, 12 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 14 मई को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंच रही हैं। वह दो दिनों तक वहां रहेंगी और इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के अलावा विकास कार्यो की भी समीक्षा करेंगी।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि रायबरेली प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष का कोई तयशुदा कार्यक्रम नहीं है। ऐसे में अधिकृत रूप से कुछ नहीं बताया जा सकता, लेकिन वह हमेशा की तरह अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से और पार्टी कार्यकर्ताओं से अवश्य मिलेंगी।

गौरतलब है कि 13 मई को मायावती सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है और उसके अगले ही दिन कांग्रेस अध्यक्ष दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रही हैं। कांग्रेस और बसपा के बीच सियासी कड़वाहट भी किसी से छुपी नहीं है और ऐसे में इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि सोनिया गांधी परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से मायावती सरकार पर निशाना साधें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+