केंद्र ने उत्तर प्रदेश के सिर्फ एक जिले को माना नक्सल प्रभावित

लखनऊ , 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में नक्सलवाद से तीन जिलों के प्रभावित होने के बावजूद केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित जिलों के चयन में यहां के केवल एक जिले सोनभद्र का चयन किया है।

इस चयन के कारण सोनभद्र जिले की पुलिसिंग और अवस्थापना संबंधी जरूरतों व उसके विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से शत-प्रतिशत धनराशि दी जाएगी।

इसके अलावा प्रदेश के नक्सल प्रभावित तीनों जनपदों मिर्जापुर, सोनभद्र व चन्दौली की पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस आधुनिकीकरण योजना में दो-दो करोड़ रुपये की धनराशि केंद्र सरकार द्वारा अलग से दी जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर तथा प्रमुख सचिव (गृह) की अध्यक्षता में राज्यस्तर पर एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा।

यह निर्णय केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अपर सचिव विनय कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में आयोजित एक बैठक में लिया गया। बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव दिलीप कोटिया और संयुक्त सचिव (नक्सल मैनेजमेंट) दिनेश सिंह एवं संयुक्त सचिव (एंटी नक्सल) डा. कश्मीर सिंह ने प्रदेश की नक्सल समस्या एवं उससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में प्रदेश के प्रमुख सचिव (गृह) कुंवर फतेह बहादुर, पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह तथा गृह विभाग के तीनों सचिव महेश कुमार गुप्ता, रेणुका कुमार एवं जावेद अख्तर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों ने नक्सल समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ ) एवं खुफिया विभाग को और अधिक चुस्त बनाने के लिए कुछ जरूरी उपकरणों की प्रदेश सरकार द्वारा की गई मांग पर 10 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+