इनक्रेडिबल इंडिया लोकप्रिय वेबसाइटों में शुमार

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। देश के पर्यटन से संबंधित लोकप्रिय अभियान 'इनक्रेडिबल इंडिया' वेबसाइट को दुनियाभर में ज्यादा बार देखे गए वेबसाइटों में शुमार किया गया है। इस वेबसाइट को पिछले साल वर्ल्ड वाइड वेब पर एक लाख वां रैंक मिला था जहां से छलांग लगाकर इसने 25 हजारवां स्थान हासिल किया है।

पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस वेबसाइट को पर्यटन मंत्रालय ने दिसंबर, 2004 में शुरू किया था। मंत्रालय के प्रयासों से गत तीन सालों में इस वेबसाइट को वर्ल्ड वाइड वेब ने 25 हजारवां स्थान दिया है।

'इनक्रेडिबल इंडिया' वेबसाइट को अक्टूबर, 2007 में एक लाख 24 हजारवां स्थान दिया गया था।

इस वेबसाइट पर देश के पर्यटनस्थलों की जानकारियां दी गई हैं, जहां पर्यटक अपने पसंद के मुताबिक स्थलों पर जा सकते हैं। वर्ल्ड वाइड वेब के मुताबिक इसमें भी सबसे ज्यादा बार ग्रामीण पर्यटन को देखा गया।

अधिकारी ने यह भी कहा कि इंटरनेट पर पहली बार ग्रामीण भारत पर्यटकों का गंतव्य स्थल बन गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+