राहतकर्मियों को म्यांमार में प्रवेश देने के लिए प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर
सिंगापुर, 12 मई (आईएएनएस)। सिंगापुर में करीब 2000 लोगों ने एक प्रार्थनापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की गई है कि वह तूफान पीड़ित म्यांमार में प्रवेश करके राहत कार्यो को गति प्रदान करे, चाहे सैन्य शासन इसकी अनुमति दे अथवा नहीं।
म्यांमार और सिंगापुर के अनेक नागरिकों के हस्ताक्षर वाले प्रार्थनापत्र को विभिन्न दूतावासों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
पत्र में कहा गया है, "बिना वजह किसी अन्य व्यक्ति के जान गंवाने से पहले हमें कदम उठाना होगा चाहे सैन्य सरकार इसकी अनुमति दे अथवा न दे।"
म्यांमार के सरकारी टेलीविजन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तूफान से करीब 28,458 लोगों की जानें गई हैं और 33,416 लोग लापता हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों का मानना है कि इस तबाही में एक लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार म्यांमार के सैन्य शासन ने छोटे पैमाने पर तो राहतकर्मियों को देश में प्रवेश की अनुमति दी है लेकिन वह बड़े पैमाने पर विदेशी एजेंसियों को देश में घुसने देना नहीं चाहती।
प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले म्यांमार के नागरिकों का कहना है कि उन्हें तीन मई को नरगिस तूफान के आने के बाद से ही अपने परिवारों के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications