चीन में भूकंप, 4 मरे, राहत कार्य शुरू (लीड-1)

बीजिंग, 12 मई (आईएएनएस)। चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सिचुआन के वेनचुआन शहर में सोमवार को आए जबरदस्त भूकंप में चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई और लगभग एक सौ बच्चे घायल हो गए। राष्ट्रपति हू जिंताओ ने भूकंप से प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने का आदेश दिया है।

कांगकिंग नगरपालिका क्षेत्र में भूकंप के कारण एक विद्यालय की इमारत ढह गई। इस दुर्घटना में प्राथमिक विद्यालय के चार बच्चे की मौत हो गई वहीं लगभग एक सौ बच्चों के घायल होने की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 मापी गई थी।

चीनी सेना 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' (पीएलए) के एक अधिकारी तियान यिजियांग के अनुसार भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यो में सेना स्थानीय प्रशासन को मदद पहुंचाएगी।

भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार वेनचुआन में दोपहर दो बजकर 28 मिनट पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 31.0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 103.4 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। वेनचुआन शहर की आबादी 111,800 है।

भूकंप का दूसरा झटका पूर्वी बीजिंग के टोंगजोहू शहर में महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। यहां भूकंप का केंद्र 39.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 116.8 डिग्री पूर्वी देशांतर रिकार्ड किया गया।

इसके अलावा चीन के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इलाकों में भवनों को नुकसान पहुंचा है। समाचार एजेंसी जिनहुआ के अनुसार हेनान प्रांत की राजधानी जेंगजोहू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद कई इलाकों में टेलीफोन सेवा बाधित हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+