मध्य प्रदेश में अब जन्म-मृत्यु का पंजीकरण ऑनलाइन

भोपाल, 12 मई (आईएएनएस)। किसी भी योजना के बनाने से लेकर परिणाम हासिल करने तक में जन्म और मृत्यु के आंकड़ों की अहम भूमिका के कारण मध्य प्रदेश में जन्म व मृत्यु के ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की जा रही है।

यह जानकारी प्रदेश के वित्त एवं सांख्यिकी मंत्री राघवजी ने जन्म-मृत्यु पंजीयन पर आयोजित कार्यशाला में दी।

योजना एवं सांख्यिकी मंत्री का मानना है कि अगर जन्म एवं मृत्यु के सही आंकड़े उपलब्ध नहीं होंगे, तो योजनाओं को ठीक तरह से नहीं बनाया जा सकेगा। साथ ही वांछित परिणाम भी हासिल नहीं किया जा सकता है। ऑन लाइन पंजीकरण की व्यवस्था प्रदेश के बड़े शहरों से शुरू की जाएगी।

उनका मानना है कि मृत्यु जैसी घटनाओं की जानकारी स्थानीय तौर पर जल्दी सार्वजनिक हो जाती है इसलिए पंजीकरण करने वालों को पंजीयन की सूचना का इंतजार नहीं करना चाहिए।

इस मौके पर योजना सचिव मनोज झालानी ने राज्य में पंजीयन की दिशा में पिछले दो साल में हुई प्रगति का ब्योरा पेश किया। यूनिसेफ की प्रतिनिधि लीना बंदोपाध्याय ने माना कि मध्य प्रदेश में उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तुलना में पंजीयन का काम काफी बेहतर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+