देशभर में कहीं गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि होने के कारण आज फिर गर्म हवाएं चलीं। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आज देश का अधिकतम तापमान आंध्र प्रदेश के विजयवाडा में 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कल बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद दक्षिण-पश्चिमी मानसून कुछ और आगे बढ़ा है। अगले 48 घंटों के बारे में अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में आगे बढ़ेगा।

उत्तरी अंडमान के ऊपर अगले 24 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र बना रहेगा। आंकड़ों के अनुसार कम दबाव का यह क्षेत्र अंतत: उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह भारी बरसात हो सकती है। आगामी 2-3 दिनों के दौरान भी यहां भारी बरसात होने की संभावना है।

देश के अन्य हिस्सों में उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर बरसात हो सकती है।

उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बरसात के साथ आंधी चल सकती हैं।

देश के दक्षिणी हिस्सों में पड़ रही गर्मी से अगले 24 घंटों में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। दक्षिणी तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर बरसात हो सकती है। इसके अतिरिक्त उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी कर्नाटक में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

पश्चिमी क्षेत्रों में राजस्थान में आंधी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में मौसम में खुश्की बनी रहेगी।

देश के मध्य हिस्सों में छत्तीसगढ़ और उत्तरी मध्यप्रदेश को छोड़ अधिकांश स्थानों पर मौसम खुश्क बना रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+