ह्यूगो शावेज ने जर्मन चांसलर की तुलना हिटलर से की
कराकस, 12 मई (आईएएनएस)। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने दक्षिण अमेरिकी देशों के नेताओं की नीतियों की आलोचना करने वाली जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल को नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर के समान बताया है।
शावेज ने रविवार को टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान कहा कि मार्केल राजनीति में दक्षिणपंथी खेमे की समर्थक हैं। शावेज ने कहा, "उन्हीं दक्षिणपंथियों के समान जो हिटलर और फासीवाद का समर्थन करते हैं।"
एंजेला मार्केल इस वक्त ब्राजील, पेरू, कोलंबिया और मैक्सिको के दौरे पर हैं। वह शुक्रवार और शनिवार को होने वाले यूरोपीय संघ-लैटिन अमेरिकी राष्ट्रों के सम्मेलन में भाग ले सकती हैं।
मार्केल ने डीपीए समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि वामपंथी नेता इस क्षेत्र का वास्तविक प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। मार्केल ने कहा था कि शावेज जैसे वामपंथी नीतियों को अपनाने वाले नेता आर्थिक समस्याओं का सही हल नहीं पेश कर सकते हैं।
मार्केल ने कहा,"यूरोप में अपने अनुभव के आधार पर आर्थिक समस्याओं के स्थायी हल के लिए सरकार नियंत्रित अर्थव्यवस्था के उपायों की उपयोगिता पर वह विश्वास नहीं करती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications