'पंजाब' की सीनेटर हैं हिलेरी: ओबामा

By Staff
Google Oneindia News

Obama HIllary
वाशिंगटन, 8 मई: हिलेरी क्लिंटन के चुनाव प्रचार अभियान के प्रमुख ने कहा है यदि हिलेरी अमेरिका की राष्ट्रपति बनी तो भारत-अमेरिका संबंध और बेहतर होंगे। दूसरी तरफ उनके प्रतिद्वंद्वी बराक ओबामा के समर्थकों ने हिलेरी को पंजाब की सीनेटर कहकर आलोचना की है।

हिलेरी के प्रचार अभियान के प्रमुख टेरी मक्युलिफ ने बुधवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा कि यदि हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद के चुनाव में विजयी होती हैं तो बिल क्लिंटन के कार्यकाल में जिस प्रकार के संबंध भारत के साथ थे, वैसे ही संबंध फिर दिखाई दे सकते हैं।

हिलेरी ने बिल क्लिंटन के कार्यकाल में कई बार भारत का दौरा किया था। वह अमेरिकी भारतीय समुदाय में काफी लोकप्रिय हैं।

हिलेरी भारत-अमेरिका असैनिक परमाणु समझौते के पक्ष में हैं। हिलेरी ने पिछले साल परमाणु समझौते के विरोध में वोट दिया था, लेकिन बाद में हिलेरी ने परमाणु समझौते का समर्थन करने का निश्चय किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X