आस्ट्रेलिया से वापस भेजे जाएंगे 11 भारतीय श्रमिक
सिडनी, 8 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में अवैध रूप से काम कर रहे 11 भारतीय श्रमिकों को वापस भरत भेजा जाएगा। उन्हें न्यू साउथ वेल्स रिवेरिना में अप्रवासन विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।
सिडनी, 8 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में अवैध रूप से काम कर रहे 11 भारतीय श्रमिकों को वापस भरत भेजा जाएगा। उन्हें न्यू साउथ वेल्स रिवेरिना में अप्रवासन विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों कहना है कि प्राप्त साक्ष्यों से संकेत मिलते हैं कि इन श्रमिकों का नियोक्ताओं द्वारा शोषण किया जा रहा था।
ग्रिफिथ में तीन पुरुष और तीन महिलाएं समेत छह भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इनके साथ ही तीन पुरुषों और एक महिला समेत चार अन्य भारतीय नागरिक वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद यहां काम करने के कारण हिरासत में लिए गए हैं।
इनके अलावा एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से आस्ट्रेलिया में रहते हुए पाए गए हैं। इन सभी 12 लोगों को सिडनी स्थित अप्रवासन हिरासत केंद्र भेज दिया गया है। यहां से उनके निर्वासन की व्यवस्था की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।