किसी देश को लक्ष्य कर नहीं बनाया गया अग्नि-3 : सेना
कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। शंघाई और बीजिंग समेत पूरे पश्चिम एशिया तक मार करने में सक्षम प्रक्षेपास्त्र अग्नि-3 के सफल परीक्षण के बाद भारतीय सेना का कहना है कि यह किसी खास देश को लक्ष्य करके नहीं किया गया है।
तीन हजार से अधिक किलोमीटर तक परमाणु साम्रगी ले जाने में सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाले इस प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण बुधवार को किया गया था।
बुधवार शाम सेना की पूर्वी कमान के प्रवक्ता आर.के. दास ने कहा, "अग्नि-3 किसी देश को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया है, यह केवल हमारी सैन्य क्षमता को मजबूत करने के लिए बनाया गया है। इसके सफल परीक्षण के बाद हमारा देश चीन, फ्रांस, रूस, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है।"
उन्होंने कहा, "हम अपने आप को असुरक्षित नहीं रख सकते। इस प्रक्षेपास्त्र के निर्माण की प्रक्रिया पिछले आठ सालों से चल रही थी और यह चीन जैसे शक्तिशाली देश के खिलाफ हमें विश्वसनीय प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। इसके निर्माण के बाद चीन जैसा देश हम पर हमला करने के पहले दो बार सोचेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*