ओबामा उत्तरी कैरोलिना में जीते
इससे पहले मतदान खत्म होते ही सभी प्रमुख टेलीविजन चैनलों ने एक्जिट पोल (पूर्वानुमान) के आधार पर ओबामा की जीत की घोषणा कर दी थी।
इंडियाना में हिलेरी 57 फीसदी मतों के साथ से काफी आगे चल रही हैं। यहां ओबामा को 43 फीसदी मत मिले हैं।
उत्तरी कैरोलिना में अफ्रीकी-अमेरिकी आबादी को देखते हुए पहले ही ओबामा की जीत का अंदाजा लगाया जा रहा था।
गौरतलब है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पाने के लिए कम से कम 2,025 प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल करना आवश्यक है। अभी तक ओबामा को 1,743 जबकि हिलेरी को 1,606 प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तरी कैरोलिना में 115 और इंडियाना में 72 प्रतिनिधि हैं। इन दोनों राज्यों में चुनावों के बाद छह अन्य जगहों पर चुनाव होने शेष रह जाएंगे, जिनमें कुल मिलाकर 200 प्रतिनिधि और हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।