भारतीय डिजाइनरों ने जीता आस्ट्रेलियाइयों का दिल
सिडनी, 7 मई (आईएएनएस)। भारतीय डिजाइनरों विनीत बहल और अनुपमा दयाल ने अपने कलेक्शन की बदौलत 'रोजमाउंट आस्ट्रेलियन फैशन वीक' (आरएएफडब्ल्यू) में सबका दिल जीत लिया है। आस्ट्रेलिया और एशिया पैसफिक के बेहतरीन डिजाइनरों सहित दोनों ने अपने 'रेडी टू वेयर' कलेक्शन यहां पेश किए।

आरएएफडब्ल्यू में चुने गए पहले छह डिजाइनरों में से एक दिल्ली के बहल के अनुसार, "पारंपरिक और मॉडर्न परिधानों को मिलाकर तैयार किए गए परिधान आस्ट्रेलियाइयों को पसंद आते हैं। उन्हें शिफॉन, जॉर्जेट, सिल्क और तसर जैसे हल्के कपड़े अधिक भाते हैं।"
आस्ट्रेलिया में पहली बार शो कर रहे बहल ने इसे एक खूबसूरत शुरुआत बताया, जिससे भारत व भारतीय डिजाइनरों सहित आस्ट्रेलिया को भी लाभ होगा।
बहल ने आईएएनएस से कहा, "भारतीय परंपरा हमेशा से प्रेरणा देने वाली है। पश्चिम की ओर हमारी नजर है लेकिन अपनी परंपरा को हमने मजबूती से पकड़ा हुआ है। मेरा कलेक्शन बिल्कुल जाना-पहचाना है। मैंने थ्रेड वर्क, एंब्रॉयडरी और विक्टोरियन लेस का प्रयोग किया है।"
नॉटिंघम ट्रेंड विश्वविद्यालय से प्रशिक्षित बहल ने जाने-माने फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के सहायक के रूप में 2003 में काम शुरू किया था।
दयाल अपने कलेक्शन के जरिए हर महिला की खूबसूरती में चार-चांद लगा देना चाहते हैं। प्रकृति प्रेमी दयाल अपने कलेक्शन में सबसे ज्यादा प्रयोग भी हरे रंग का करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**