मेदवेदेव राष्ट्रपति बने, पुतिन का नाम प्रधानमंत्री के लिए पेश (लीड)
मास्को, 7 मई (आईएएनएस)। एक रंगारंग समारोह में रूस के तीसरे राष्ट्रपति का पद भार संभालते ही बुधवार को दमित्री मेदवेदेव ने अपने पूर्ववर्ती व्लादिमीर पुतिन की अगले प्रधानमंत्री के तौर पर घोषणा कर दी।
इस अवसर पर मेदवेदेव ने भविष्य के सबसे जरूरी लक्ष्य "नागरिक और आर्थिक आजादी" पर जोर दिया।
उम्मीद की जा रही है कि पुतिन प्रधानमंत्री के रूप में गुरुवार को कार्यभार संभालेंगे।
इस अवसर पुतिन ने कहा, "यह जरूरी है कि विकास की दिशा में जो रास्ता अपनाया गया है, उसी पर चला जाए।"
मेदवेदेव के पद भार संभालने के समय राजनेता, व्यवसायी और विदेशी नेता सहित 2400 अतिविशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे।
गौरतलब है कि मेदवेदेव अब रूस की 1.3 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का कार्य देखेंगे जिसे पुतिन ने अपने कार्यकाल में वैश्विक फलक पर एक विशेष स्थान दिलाया है।
शुक्रवार को मेदवेदेव और पुतिन द्वितीय विश्व युद्ध के विजय दिवस की वर्षगांठ पर रेड स्कवायर पर एकत्र होंगे। यहां टैंक, सेनाओं और जैट यानों की भव्य परेड की जाएगी। पूर्ववर्ती सोवियत संघ के पतन के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी परेड होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।