राज्यसभा में पेश होगा महिला आरक्षण विधेयक

Parliament
नई दिल्ली 6 मई: सरकार ने आखिरकार महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पेश करने का फैसला कर ही लिया है। संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था देने वाला बहुप्रतीक्षित 'महिला आरक्षण विधेयक' मंगलवार को राज्य सभा में पेश किया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आज इस आशय का फैसला लिया गया।

सूत्रों के अनुसार पुराने विधेयक में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं किया गया है। विधेयक के पेश होने के बाद इस पर व्यापक चर्चा कराई जाएगी व विभिन्न राजनीतिक पाटियों की राय ली जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास पर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने इस बात पर जोर दिया कि विधेयक को पहले राज्यसभा में पेश किया जाए और संशोधन के लिए सुझााव आमंत्रित किए जाएं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+