गर्मी में पर्यटकों के कदम बढ़े कश्मीर की ओर

गर्मी के मौसम में यहां भारी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक पहुंचने लगते हैं। जहां वर्ष 1989-1990 के बीच घाटी में आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर पर्यटकों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई थी वहीं अब समय के बदलने के साथ पर्यटकों की आवाजाही भी तेज हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2006 में राज्य में 50 हजार से भी अधिक पर्यटक पहुंचे थे। झुलसाती गर्मी में घाटी के सुहावने मौसम का आनंद लेने पहुंचे 29 वर्षीय सुरेंद्र मेहता ने कहा, "यदि आप कश्मीर नहीं आए हैं तो यह उसी तरह की बात होगी जैसे आप कहीं नहीं गए हैं।"
जम्मू-कश्मीर के पर्यटन विभाग के निदेशक फारुक अहमद शाह ने कहा, "इस साल तापमान में जल्दी बढ़ोतरी के कारण काफी पहले से ही देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक यहां पहुंचने लगे हैं।"
स्थानीय मौसम विभाग के सहायक निदेशक टी. के. जुत्शी ने कहा, "इस मौसम में भारी संख्या में यहां पर्यटक पहुंचते हैं।" इस मौसम में घाटी के विभिन्न पर्यटक स्थलों में स्थित होटलों में भी खास व्यवस्था की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
