गर्मी में सबको आरामदेह लगते हैं सूती परिधान

Cotton Clothes
नई दिल्ली, 6 मईः गर्मी के मौसम में ज्यादातर महिलाएं आरामदेह और हवादार परिधान पहनना चाहती हैं। ऐसे में कुर्ती, सलवार-कमीज और साड़ी जैसे भारतीय परिधानों से बेहतर भला और क्या हो सकता है?

'अजारा' ब्रांड के नीरज चौहान कहते हैं, "भारतीय परिधान खुले, हवादार और आसानी से फिट होने वाले होते हैं। गर्मी के मौसम में इनसे बेहतर और क्या हो सकता है?" कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा रुचिका खेर के अनुसार जींस, चूड़ीदार और सलवार के साथ गर्मी के मौसम में कुर्ती पहनना सबसे अच्छा लगता है। ये सूती कपड़े आरामदेह, पसीना सोखने और मोटापा छिपाने वाले होते हैं।

'मीनैथ' ब्रांड की डिजाइनर रेणु टंडन भी रुचिका की बात से सहमत हैं। वह कहती हैं कि हर उम्र की महिलाएं सूती सलवार-सूट और कुर्ती पहनना पसंद करती हैं। कुर्ती आरामदेह होती है। साथ ही हर तरह के लोअर्स के साथ जंचती है।"

फैशन डिजाइनर चारु पाराशर इससे सहमत नहीं हैं। वह मानती हैं कि भारतीय परिधान आरामदेह हैं लेकिन महिलाएं फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखना नहीं भूलतीं। उनके अनुसार दो-तीन साल पहले तक जो साधारण कुर्ती पहनती थीं, आज स्टाइलिश कुर्ती पहनना चाहती हैं।

कॉलेज छात्रा सोनम भारद्वाज पाराशर से सहमत दिखती हैं। वह कहती हैं, "ट्रेंडी दिखने के लिए गर्मियों में भी हम हर तरह के परिधान पहनना चाहते हैं, खासकर वेस्टर्न।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+