भारत में सेलफोन उत्पादन करेगी मित्सुबिशी

Mitsubishi
कोलकाता 6 मई: भारत में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर जापानी कंपनी मित्सुबिशी कारपोरेशन पश्चिम बंगाल में वर्ष 2010 तक सेल फोन उत्पादन संयंत्र स्थापित करेगी।

प्रस्तावित परियोजना के लिए कंपनी ने सेल फोन बनाने वाली कोलकाता की कंपनी जीपी इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड से हाथ मिलाया है।

जीपी के प्रबंध निदेशक बिजय अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, "अभी हमलोग कागजी काम निपटा रहे हैं। मई के अंत तक परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।"

उन्होंने बताया कि परियोजना में कुल एक अरब रुपये का निवेश किया जाएगा और लगभग 1,500 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

हालांकि अग्रवाल ने कहा कि परियोजना का स्थान अभी तय नहीं है, लेकिन जीपी के सूत्रों का कहना है कि यह यहां से लगभग 125 किलोमीटर दूर हल्दिया में स्थापित की जाएगी। हल्दिया में मित्सुबिशी की पहले से ही 30 अरब रुपये वाला रसायन संयंत्र है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+