मप्र. में भाजपा की नजर अब ब्राह्मणों पर

MP Map
भोपाल, 6 मईः मध्य प्रदेश में विधान सभा के चुनाव ज्यों-ज्यों करीब आते जा रहे हैं, राजनैतिक दलों की त्यों-त्यों चाल भी बदलती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दलितों को खुश करने के बाद अब ब्राह्मणों को भी प्रसन्न करके अपने पाले में खींचने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसका पहला पड़ाव परशुराम जयंती को बनाने की तैयारी है।

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दलित और ब्राह्मणों का अनोखा गठजोड़ करके सत्ता हासिल की। भाजपा हो अथवा कांग्रेस दोनों ही मध्य प्रदेश में बसपा को लेकर चिन्तित हैं। वे इस बात को लेकर भी परेशान हैं कि बसपा ने यदि उत्तर प्रदेश की तरह मध्य प्रदेश में भी पासा चल दिया तो इससे दोनों को ही नुकसान हो सकता है।

कांग्रेस ने जहां ब्राह्मणों को संतुष्ट करने के लिए सुरेश पचौरी को प्रदेशाघ्यक्ष की कमान सौंपी हैं वहीं भाजपा भी ब्राह्मणों के लिए कुछ करना चाह रही है। उसके लिए सबसे अच्छा मौका परशुराम जयंती का है। प्रदेश सरकार ने 8 मई को परशुराम की जन्म स्थली इन्दौर के पास स्थित जानापाओं कुटी में भव्य कार्यक्रम करने का मन बनाया है।

मालवा की सबसे ऊंची पहाड़ियों में से एक है जानापाओं की पहाड़ी। इस पहाड़ी पर मंदिर और आश्रम दोनों हैं। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री अनूप मिश्रा पिछले दिनों यहां का दौरा करने के बाद घोषणा भी कर चुके हैं कि जानापाओं का विकास अक्षरधाम की तर्ज पर होगा।

मिश्रा सरकार की ओर से ब्राह्मणों को एक जुट करने का काम कर रहे हैं। अभी हाल ही में इन्दौर के महू में प्रदेश सरकार ने बाबा साहब अम्बेडकर की स्मृति में भव्य समारोह का आयोजन किया था और उस वर्ग को संतुष्ट करने की कोशिश की गई थी। अब भाजपा ब्राह्मणों को मनाने की जुगत में है।

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष अनिल दवे कहते हैं कि परशुराम जयंती का कार्यक्रम पूरी तरह सरकार का है। इस आयोजन को राजनैतिक लाभ की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। वे मानते हैं कि चुनाव करीब है इसलिए विकास की बात को राजनैतिक लाभ से जोड़ा जाता है। उनकी नजर में यह हमारी व्यवस्था का दोष है।

दवे उदाहरण देते हैं कि जैसे नई बहू के आने पर किसी की मौत को बहू से जोड़ा जाने लगता है ठीक यही हालत वर्तमान में सरकार के काम को लेकर की जा रही है। वे सवाल करते हैं कि चुनाव करीब है तो क्या विकास न किया जाए।

भाजपा और सरकार की ओर से चाहे जो तर्क दिए जाए मगर वह लोगों के गले नहीं उतर रहे हैं। इसकी वजह भी है। क्योंकि सरकार को चार साल हो गए हैं और आज तक परशुराम की जयंती पर कोई कार्यक्रम नहीं हुए लेकिन अब जो कार्यक्रम होने वाला हैं वह आम नहीं होगा। यह बात अलग हैं कि इसका लाभ कितना मिलता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+