बुधिया की मां ने की जांच की मांग

बुधिया की मां का कहना है कि उसे अभी तक किसी संस्था द्वारा कोई भी राशि नहीं मिली है। झुग्गी-बस्ती में रहने वाली सुकांति सिंह ने कहा, "मुझे मालूम है वे सभी कोष हमारे कल्याण के लिए दिए गए थे लेकिन हमें अभी तक उसका कोई लाभ नहीं मिला है। मैं इन सभी कोषों की जांच चाहती हूं।
मैं चाहती हूं कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इन सभी मुद्दों की जांच करवाएं।" गौरतलब है कि बुधिया की मां ने अपने बेटे को मात्र 800 सौ रुपये में एक आदमी को बेच दिया था। बाद में एक स्थानीय खेल के कोच बिरंची दास की नजर बुधिया पर पड़ी।
बिरंची दास ने बुधिया को गोद लिया और उनकी देख-रेख में उसने मैराथन दौड़ने का प्रशिक्षण लिया। पिछले महीने बिरंची दास की रहस्यमय तरीके से हत्या हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications
