भारत म्यांमार में लोकतंत्र को समर्थन दे: अमेरिका

पिछले सप्ताह अमेरिका द्वारा म्यांमार पर लगाए गए नए प्रतिबंधों का स्वागत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी लारा बुश ने कहा कि भारत और चीन समेत म्यांमार के दूसरे पड़ोसी देशों को वहां लोकतंत्र बहाली की प्रक्रिया को समर्थन देना चाहिए।
लारा ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि म्यांमार का सैन्य शासन लोगों की आवश्यकताएं पूरी करने में सफल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत तूफान के बाद की तबाही से जूझ रहे म्यांमार की मदद के लिए काफी कुछ कर सकता है।
बुश ने कहा, "भारत की भौगोलिक परिस्थितियां इस बात के ज्यादा अनुकूल हैं कि वह म्यांमार की आसानी से और जल्द सहायता कर सके। इसके अलावा म्यांमार का सैन्य शासन अमेरिका द्वारा दी गई सहायता की अपेक्षा भारत की सहायता को आसानी से स्वीकार कर लेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
