ब्राजील में जहाज डूबा, 17 मृत

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जहाज में लगभग 80 यात्री सवार थे, लेकिन आधिकारिक रूप से यात्रियों की कोई सूची उपलब्ध नहीं है। जहाज के डूबने पर कई यात्री तैरकर किनारे पहुंच गए।
नौसेना की कमान ने अपने वक्तव्य में कहा कि जनवरी से ही जहाज को बंदरगाह छोड़ने की अनुमति नहीं थी। कमान ने बताया कि जहाज के पास न तो आवश्यक दस्तावेज थे और न ही उनके पास प्रशिक्षित कर्मचारी थे। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब जहाज लागो डेल पसक्यूरो से लौट रहा था।
अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
