भारत व चीन के कारण तेल महंगा: अमेरिका

ह्वाइट हाउस के एक प्रवक्ता स्काट स्टांजेल ने कहा, "दुनिया भर में तेल की मांग में वृद्धि हो रही है। भारत और चीन जैसे विकासशील देशों में तेल की मांग में खासी बढ़ोतरी हुई है जिसका असर तेल की कीमतों पर पड़ा है।"
राष्ट्रपति बुश के भारतीयों के ज्यादा खाने संबंधी बयानों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन स्तर में परिवर्तन का खाद्यान्नों से सीधा संबंध होता है।
गौरतलब है कि बुश के उक्त बयान के बाद देश भर में रोष की लहर दौड़ गई थी। रक्षा मंत्री ए.के.एंटोनी ने उस बयान को एक क्रूर मजाक करार दिया था।
स्टांजेल ने कहा कि अमेरिका की जैव-ईंधन परियोजनाओं का खाद्यान्न की कीमतों पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम ये परियोजनाएं इसलिए चला रहे हैं ताकि विदेशी ईंधन पर अपनी निर्भरता कम कर सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
