आंग सान सू की को कनाडा की नागरिकता

सूकी की चचेरी बहन सेन विन को कनाडा की नागरिकता प्रदान करते हुए कनाडा के विदेश मंत्री मेक्सीम बर्नीयर ने कहा, "हम म्यांमार में लोकतंत्र के लिए वर्षो से संघर्ष कर रही सूकी को यह सम्मान उनके साहसी कार्यो को मान्यता प्रदान करने के लिए दे रहे हैं।"
मंत्री ने कहा, "हम सैन्य शासन की निंदा करते हैं। इसलिए हमने उन पर अब तक का सबसे कड़ा प्रतिबंध लगाया है। हम एक बार फिर सैन्य सरकार से कहते हैं कि वह सूकी और दूसरे राजनीतिक नेताओं को रिहा कर दे।"
उन्होंने कहा कि कनाडा उन सभी व्यक्तियों के साथ है जो लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सैन्य शासन ने 1990 के आम चुनावों में सूकी की पार्टी नेशनल लीग फार डेमोक्रेसी की जीत को नकार दिया था। 63 वर्षीय सूकी तभी से म्यांमार में नजरबंद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
