हमले में बचीं इराकी राष्ट्रपति की पत्नी

Hiro Ibrahim Ahmed
बगदाद 5 मई: इराकी राष्ट्रपति जलाल तालाबानी की पत्नी हिरो इब्राहिम अहमद के मोटर काफिले पर हुए एक हमले में रविवार को बाल-बाल बच गईं। हमला तब हुआ जब वह एक सांस्कृतिक समारोह में शिरकत के लिए जा रही थीं। इस घटना में उनके चार सुरक्षाकर्मी घायल हा गए।

इराकी राष्ट्रपति के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार तालाबानी की पत्नी पर मध्य बगदाद स्थित नेशनल थियेटर के निकट हमला हुआ था।

उधर मोसूल में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने कुर्द मूल की एक इराकी महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। सरवा अब्देल-वहाब नामक इस पत्रकार की हत्या उनके बक्र जिला स्थित घर के बाहर की गई।

अब्देल-वहाब पत्रकार होने के अतिरिक्त एक वकील और मोसूल की चुनावी कमेटी कार्यालय की सदस्य भी थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+