तिब्बती शांति मार्च दल उत्तराखण्ड पहुंचा

270 तिब्बतियों यह दल हिमांचल प्रदेश के धर्मशाला से 10 मार्च 2008 को निकला था, तथा तिब्बत तक जाएगा। यह दल रुद्रपुर के आदित्य नाथ झा इंटर कालेज में ठहरा है, तथा इसके बाद इनका अगला पड़ाव नैनीताल होगा।
दल के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनकी 'शान्ति मार्च पद यात्रा' का मुख्य उद्देश्य यह मांग करना है कि दलाई लामा को उचित सम्मान तथा स्थान दिया जाए, तथा तिब्बत में लगातार हो रहे नरसंहार को रोका जाए।
तिब्बती दल की यह मांग भी है कि तिब्बत में राजनैतिक विद्वेष के तहत जो भी लोग बन्दी बनाए गए हैं उन्हें तत्काल छोड़ा जाए।


Click it and Unblock the Notifications