लोकसभा दो बजे तक के लिए स्थगित

सदन में तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद येरन नायडू अपनी बात रख रहे थे तभी सभापति ने सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की। उधर, पिछले सप्ताह सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के नाम पर 32 सांसदों के नाम विशेषाधिकार समिति को भेजे जाने के विरोध में विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध (एनडीए) के सांसदों ने मौन व्रत रखने का फैसला किया। एनडीए के सांसद सदन में चुप चाप बैठे रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications