आडवाणी ने के एस सुदर्शन से भेंट की

lk advani
नागपुर, 5 मईः भारती जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आर एस एस के सरसंघ चालक के एस सुदर्शन से मुलाकात की।

संघ प्रवक्ता ने बताया कि महल क्षेत्र में स्थित आर एस एस मुख्यालय में आडवाणी दो घंटे रहे और इस दौरान उन्होंने सुदर्शन के अलावा संघ कार्यवाह मोहन भागवत से भेंट की और उनके साथ दोपहर का भोजन किया। प्रवक्ता ने मुलाकात को सामान्य बताते हुये कहा कि एक ही शहर में दोनों नेताओं ने भेंट की।

आडवाणी ने कल शाम फोन कर संघ प्रमुख से मिलने की इच्छा प्रकट की थी। सुदर्शन ने उन्हें दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया। इन दोनों के बीच क्या चर्चा हुई इसका पता नही चल पाया। बाद में आडवाणी ने बीमार संघ कार्यकर्ता विलास फडनवीस के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

भाजपा के प्रवक्ता ने बताया कि आडवाणी बाद में विशेष विमान से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गये। आडवाणी ने कल समीपवर्ती भंडारा जिले के सकोली में धान उत्पादक किसानों की सभा को सम्बोधित करने के बाद रात्रि विश्राम नागपुर में किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+