म्यांमार में तूफान से 350 से अधिक मृत

तूफान के दौरान चल रही 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाओं ने म्यांमार में तबाही मचा दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तूफान ने म्यांमार के कई हिस्सों में भीषण तबाही मचाई है। शहर में कई पेड़ उखड़ गए और घरों की छते उड़ गई। पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति और टेलीफोन लाइनें ठप हो गई हैं।
म्यांमार के सन्य शासन ने आपदाग्रस्त इलाके में लोगों की मदद के लिए सेना को तैनात कर दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि इरावदी द्वीप क्षेत्र में 20 हजार से अधिक लोग इस तूफान से प्रभावित हुए हैं।
गौरतलब है कि नरगिस तूफान ने अपना रुख थाईलैंड की तरफ कर लिया है लेकिन उसकी गति में कमी आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications