म.प्र में तंदूर कांड, एक गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में स्थित बायसा मोहल्ले में मुन्ना साहू शनिवार रात अपने चचेरे भाई शंकर साहू के घर गया और लोहे के सरसे से उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को बोरे में भरकर अपने घर लेता आया और एक तंदूर में शव को जला दिया।
जब इसकी दर्गन्ध इलाके में फैली तो मुन्ना के पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी।
फिलहाल मुन्ना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को शक है कि मुन्ना का शंकर की पत्नी से कथित अवैध सम्बन्ध था इसीलिए मुन्ना ने शंकर को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications