कनाडा: विपक्ष आव्रजन कानून का विरोध करेगा

लैटन ने कहा कि अगर वर्तमान कंजरवेटिव सरकार इन संशोधनों को लागू करने पर अड़ी रहती है तो उनकी 'न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी' (एनडीपी) अगले चुनावों के बाद इन्हें वापस लेने का प्रयास करेगी।
लैटन ने आईएएनएस से बताया, "सरकार एक मनमाना कानून बनाने जा रही है जिसके तहत आपको योग्य होने के बावजूद भी कनाडा नहीं आने दिया जाएगा। प्रस्तावित विधेयक में आव्रजन मंत्री को इस बात के पूरे अधिकार दे दिए गए हैं कि देश में आने अथवा न आने वालों का चयन वे स्वेच्छा से करें।"
उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि यहां केवल अस्थायी श्रमिक ही आएं ताकि उनके परिवार यहां ना आएं और उन्हें कनाडा की नागरिकता न देनी पड़े।
लैटन ने कहा कि चुनाव बाद अगर वे सत्ता में आते हैं तो उनकी पार्टी देश भर में इस कानून से प्रभावित होने वाले समुदायों के साथ विचार विमर्श करेगी और फिर एक नया कानून लाएगी जो इसे निष्प्रभावी बनाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications