बोरिस जॉनसन लंदन के मेयर निर्वाचित

कंजरवेटिव पार्टी के जॉनसन ने सन 2000 से शहर के मेयर पद पर काबिज लेबर पार्टी के केन लिविंगस्टन को हरा दिया है।
जॉनसन कंजरवेटिव समर्थक पत्रिका स्पेक्टेटर के संपादक रहे हैं। ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ईटन पब्लिक स्कूल में शिक्षा प्राप्त जॉनसन को स्पेक्टेटर में अपने लेख में अश्वेतों पर की गई टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
लेबर पार्टी के मेयर की हार को एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। लिविंग्स्टन भारतीय समुदाय में काफी लोकप्रिय थे। लंदन को 2012 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।
ब्रिटेन के गृहमंत्री जैकी स्मिथ ने कहा कि लिविंग्स्टन की हार स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों के संगठित होने का परिणाम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications