2 सिर वाला अजूबा शिशु मृत

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी गणेश मजूमदार की पत्नी निर्मला प्रसव पीड़ा के कारण रुद्रपुर स्थित डा. नीरजा पन्त के अस्पताल में आई हुई थी। प्रथम प्रसव होने के कारण आपरेशन द्वारा प्रसव करवाने का निर्णय लिया गया। प्रसवोपरान्त पाया गया कि इस बच्चे के 2 सिर व 1 धड़ था, तथा उसके दिल की धड़कन तथा सांसें भी कम थीं, परन्तु तुरंत दिए गए इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ हो गया।
लोग देखकर हैरान थे कि उसका एक सिर आराम कर रहा था व दूसरा जोर-जोर से रो रहा था। परंतु 3 दिन तक स्वस्थ रहने के बाद शनिवार को इस बच्चे का स्वास्थ्य फिर से खराब हो गया व वह मृत्यु को प्राप्त हो गया।
डा. नीरजा पन्त ने बताया कि इस प्रकार का 2 सिर व 1 धड़ वाला बच्चा विश्व में सबसे पहले 1811 में थाईलैन्ड में पैदा हुआ था तथा वह 63 वर्ष तक जीवित रहा था, हालांकि ऐसे मामलों में 60 प्रतिशत बच्चे जिन्दा नहीं बचते हैं।


Click it and Unblock the Notifications