माइक्रोसाफ्ट नहीं खरीदेगा याहू

कंपनी ने यह कदम उस समय उठाया जब याहू ने उसके प्रस्ताव की बढ़ी हुई कीमतों पर भी कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सप्ताहांत में दोनों कंपनियों के बीच बातचीत तेज होने पर माइक्रोसाफ्ट ने अपनी बोली की कीमत बढ़ाकर 33 डालर प्रति शेयर कर दी थी लेकिन याहू को कहीं ज्यादा अच्छी कीमत की उम्मीद थी। पहले यह कीमत 31 डालर प्रति शेयर रखी गई थी।
गौरतलब है कि याहू 31 डालर प्रति शेयर कीमत को भी लगातार नकार रहा था क्योंकि उसके अनेक शेयरधारकों का कहना था कि वे 35 डालर प्रति शेयर की दरों से कम में अपने शेयर नहीं बेचेंगे।
माइक्रोसाफ्ट ने पहले याहू के सामने 41.9 अरब डालर की कीमत का प्रस्ताव रखा था लेकिन इसे स्वीकार करने की समय सीमा 26 अप्रैल को समाप्त हो गई थी।
माइक्रोसाफ्ट याहू को खरीदने की कोशिश इसलिए भी कर रहा था ताकि वह इंटरनेट विज्ञापनों के क्षेत्र में सर्च इंजिन गूगल से प्रतिस्पर्धा कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications