भारतीय मेयर शाही परिवार से अधिक लोकप्रिय

यह आनलाइन सर्वेक्षण ग्लूशेस्टरशायर की एक साप्ताहिक पत्रिका द्वारा कराया गया था।
काउंटी में सबसे लोकप्रिय व्यक्ति का चुनाव करने के लिए पांच अप्रैल को शुरू हुई इस प्रक्रिया में शाही परिवार, व्यापारिक घरानों, राजनीति, सिनेमा और खेल आदि विभिन्न क्षेत्रों की 200 नामचीन हस्तियों का चयन किया गया था। सूची में प्रिंस चार्ल्स और उनके बेटों के अतिरिक्त अभिनेत्री केट विंस्लेट, एलिजाबेथ हर्ले और कई अन्य प्रख्यात लोग शामिल थे।
पिछले साल सूची में पहला स्थान पाने वाले प्रिंस चार्ल्स इस साल छठवें स्थान पर फिसल गए।
गिल ने इस बारे में आईएएनस से बात करते हुए कहा, "इतनी सारी विश्व प्रसिद्ध हस्तियों के बीच में पहला स्थान पाकर मुझे गर्व का अनुभव हो रहा है। इसका सीधा तात्पर्य यह है कि गंभीरता से किया गया काम और कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाते।"
गौरतलब है कि 98 फीसदी श्वेतों की आबादी वाली इस काउंटी में गिल पहले एशियाई मेयर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications