ब्लैकबेरी के बाद अब स्मार्टफोन

Blackberry
टोरंटो 4 मई: ब्लैकबेरी मोबाइल फोन ने लोगों की कार्यसंस्कृति में बड़े बदलाव किए हैं। इस आधुनिकतम बेतार यंत्र के निर्माता 'रिसर्च इन मोशन' (आरआईएम) ने घोषणा की है कि वह जल्द ही मोबाइल सॉफ्टवेयर के साथ एक नया स्मार्टफोन लाएगी, जिससे उपयोगकर्ता कहीं से और किसी भी समय अपना काम कर सकेंगे।

आरआईएम ने इसके लिए जर्मनी की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी 'एसएपी' के साथ हाथ मिलाया है। नए मोबाइल सॉफ्टवेयर में जर्मन कंपनी व्यापार प्रबंधन से जुड़े सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करेगी।

इस नए सॉफ्टवेयर को 'कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट' (सीआरएम) कहा जाता है। यह सॉफ्टवेयर पहले से ही ब्लैकबेरी में मौजूद है। इसका इस्तेमाल ब्राउजर द्वारा किया जाता है।

सीआरएम तकनीक द्वारा बनाए जाने वाले स्मार्टफोन से सभी सूचनाएं उपभोक्ता तक आसानी से पहुंच जाएगी। माना जा रहा है कि इससे लोग आसानी से कहीं से भी इंटरनेट संबंधी काम कर पाएंगे।

एसएपी के नए सॉफ्टवेयर को फोन में स्थापित करने के बाद सभी प्रमुख सूचनाएं आसानी से ब्लैकबेरी में उपलब्ध हो जाएगी। यह नई तकनीक 'जीपीएस' प्रणाली पर आधारित होगी। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन के जरिए कर्मचारियों के कार्यसंस्कृति में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

एसएपी (अमेरिका व एशिया प्रशांत जापान) के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिल मैकडेरमोट ने कहा कि आरआईएम के साथ इस नई तकनीक से जुड़कर हम स्मार्टफोन के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत करेंगे।

नए शोध के अनुसार विश्व के 80 करोड़ पेशेवरों में 25.7 फीसदी लोग मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वर्ष 2011 तक यह आंकड़ा एक अरब को छू जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+