आरबीआई पेश करेगा अपना क्रेडिट कार्ड

आरबीआई के कार्यकारी निदेशक आर. बी. बर्मन ने कहा, "चाइना यूनियन पे कार्ड की सफलता को देखते हुए हम भी अगले साल के अंत तक क्रेडिट कार्ड लाएंगे। प्लास्टिक मनी को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए हम क्रेडिट को पेश करेंगे।"
उन्होंने कहा कि इस क्रेडिट कार्ड को आम आदमी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा और इसमें ब्याज दर भी काफी कम रहेंगे। बर्मन ने कहा कि क्रेडिट कार्ड के पंजीकरण को लेकर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान परिषद (एनपीसीआई) कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि कार्ड के स्वरूप को लेकर एनपीसीआई के अधिकारी विचार कर रहे हैं। बर्मन ने कहा, "यदि हमारी सभी योजनाएं और सरकारी प्रक्रियाएं सही ढंग से पूरी हो जाती है तो यह कार्ड वर्ष 2009 के अंत तक पेश कर दी जाएगी।"
गौरतलब है कि 'चाइना यूनियन पे कार्ड' को वर्ष 2002 में पेश किया गया था। यह कार्ड विश्व के प्रमुख 14 बैंकों के 85 हजार से अधिक एटीएम द्वारा प्रयोग में लाया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications