संगीत के माध्यम से छात्रों ने दिया ग्लोबल वार्मिग का संदेश
आगरा, 3 मई (आईएएनएस)। सेंट पीटर्स कॉलेज के 700 से अधिक छात्रों ने ग्लोबल वार्मिग के खतरे का दुनियाभर में संदेश देने के लिए संगीत के एक अभियान में शुक्रवार को हिस्सा लिया।
अभियान के निदेशक मनीष मगन ने कहा कि यह पूरी तरह से पर्यावरणीय पैकेज था। इसमें पिघलते हुए ग्लेशियरों, क्षय होते ओजोन के स्तर, ग्रीनहाउस गैस में बढ़ोतरी, घटते पानी के संसाधनों और सूखती नदियों के जैसे मुद्दों की गूंज रखी गई थी।
इस कॉलेज के प्रधानाचार्य जॉन फरैरा ने कहा कि अगर इस मामले में हम जल्द नहीं जगते हैं, तो कल तक काफी देर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकृति का सम्मान किया जाना चाहिए। अगर पर्यावरण में असंतुलन आ गया, तो विकासात्मक नीतियों में बहुत बाधाएं आएंगी।
इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र रघुवंशी ने कहा कि 'ग्लोबल वार्मिग-इक दुखद सत्य' ने लोगों के बीच एक बेहतर पर्यावरण के लिए संदेश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।