5,80,500 पाउंड में बिकी फ्रांसीसी न्यूटन की पेंटिंग्स
लंदन, 3 मई (आईएएनएस)। प्रख्यात फ्रांसीसी न्यूटन सौजा की एक पेंटिंग्स ने लंदन के 'सोथबे' नीलामी घर में समकालीन भारतीय कलाकृतियों की नीलामी में पांच लाख 80 हजार पांच सौ पाउंड की सर्वोच्च रकम हासिल की ।
न्यूटन की इस कृति ने नीलामी के दौरान प्रसिद्ध कवि रवीन्द नाथ ठाकुर और चित्रकार जेमी राय को कीमत के मामले में पीछे छोड़ दिया।
सोथबे नीलामी घर के एक विशेषज्ञ ने बताया कि न्यूटन की पेंटिंग्स को 'द रेड रोड' शीर्षक से प्रदर्शित किया गया था। इस पेंटिंग्स के बिकने से पहले कम से कम सात लोगों ने इसकी बोली लगाई थी।
गौरतलब है कि न्यूटन की 120 पेंटिंग्स ने 42 लाख 80 हजार पाउंड की रकम अर्जित किया है।
इस नीलामी घर में न्यूटन की वह पेंटिंग भी शामिल थी जो उसने 1962 में अपनी पत्नी मारिया को भेंट की थी। इससे पहले चित्रकार की यह पेंटिंग्स 1989 में लंदन के हेवर्ड गैलरी में प्रदर्शन के लिए रखी गई थी।
उल्लेखनीय है कि चित्रकार के लिए 1962 का काल उनके समय का स्वर्णिम युग माना जाता है। न्यूटन की 2002 में मृत्यु हो गई थी।
सोथबे के भारतीय कला की प्रमुख जारा पोर्टर हिल ने कहा,"भारतीय कला बहुत समृद्ध है यह सबको अपनी ओर आकर्षित करने में सफल है।"
इस नीलामी में कलाकार सुबोध गुप्ता, अकबर पद्मसी और रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कृतियों ने भी दर्शकों को अपनी ओर खींचा और अच्छे रकम हासिल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**