बिहार में सुधार गृह से सात लड़कियां फरार
पटना, 3 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे उत्तर रक्षा सुधार गृह से शुक्रवार देर रात सात लड़कियां भाग गईं। इस संबंध में मिठनपुरा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
घटना के संबंध में थाना प्रभारी बी. के. दुबे ने बताया कि शुक्रवार रात बारह से एक बजे के बीच सुधार गृह भवन के पिछले दरवाजे से सात लड़कियां फरार हो गईं। आज सुबह जब लड़कियों की गिनती हो रही थी तब इस मामले की जानकारी सुधार गृह संचालक को हुई।
जिला कल्याण पदाधिकारी हरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि भागी हुई लड़कियों में पूजा कुमारी, देवी अशोक वर्मा, गायत्री कुमारी, जुगनू कुमारी, बबिता कुमारी, अंशु कुमारी एवं मीना कुमारी शामिल हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा भागी हुई लड़कियों को ढूंढ़ने के प्रयास किए जा रहा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।