लेबर पार्टी ने कहा, स्थानीय चुनावों में हार की वजह वैश्विक मंदी (लीड)
लंदन, 2 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने स्थानीय चुनावों में हार के लिए विश्वव्यापी आर्थिक संकट को जिम्मेदार ठहराया है।
लंदन, 2 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने स्थानीय चुनावों में हार के लिए विश्वव्यापी आर्थिक संकट को जिम्मेदार ठहराया है।
लेबर पार्टी के उपनेता हैरियट हरमन ने कहा कि खाद्यान्नों और तेल की बढ़ती कीमत तथा सरकार द्वारा इनसे तत्काल निपटने में असफलता के कारण पार्टी को धक्का लगा है।
विश्लेषकों के अनुसार लेबर पार्टी को 1960 के बाद सबसे कम वोट मिले हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार को 159 स्थानीय परिषदों में करीब 4000 हजार से अधिक सीटों के लिए चुनाव हुए थे। इसमें लंदन नगर निगम भी शामिल है।
अब तक घोषित परिणामों में लेबर पार्टी को 160 सीटों का नुकसान हो चुका है। विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी को 147 सीटों का लाभ मिला है।
बीबीसी का अनुमान है कि गुरुवार को हुए चुनावों में कंजरवेटिव पार्टी को 44 प्रतिशत, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 25 और लेबर पार्टी को सबसे कम 24 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है।
लेकिन इससे प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन की स्थिति पर फर्क पड़ने की संभावना नहीं है। लेबर पार्टी इस हार के बाद अपनी नीतियों में बदलाव कर सकती है।
लेबर पार्टी का पिछले 40 वर्षो में यह सबसे खराब प्रदर्शन है। यह पार्टी और प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन के लिए एक धक्का है जो पार्टी के साथ ही अपनी लोकप्रियता को गिरता हुआ देख रहे हैं।
सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला राजधानी लंदन के लेबर मेयर लिविंग्स्टोन और कंजरवेटिव बोरिस जानसन के बीच हो रहा है। यदि लंदन में लेबर पार्टी की हार हुई तो इसका बहुत गंभीर प्रभाव पार्टी और प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन पर पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।