क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बुश ने खाद्यान्न संकट से बचने के लिए निर्यात बाधाएं हटाने को कहा

By Staff
Google Oneindia News

वाशिंगटन, 2 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने कांग्रेस से 77 करोड़ डालर की नई खाद्य सहायता को मंजूरी देने को कहा है। लेकिन उन्होंने यह स्वीकार करने से इंकार कर दिया कि दुनिया के बढ़ते खाद्य संकट के लिए अमेरिका में खाद्यान्नों से जैविक तेल का उत्पादन किया जाना जिम्मेदार है।

वाशिंगटन, 2 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने कांग्रेस से 77 करोड़ डालर की नई खाद्य सहायता को मंजूरी देने को कहा है। लेकिन उन्होंने यह स्वीकार करने से इंकार कर दिया कि दुनिया के बढ़ते खाद्य संकट के लिए अमेरिका में खाद्यान्नों से जैविक तेल का उत्पादन किया जाना जिम्मेदार है।

बुश ने कुछ देशों द्वारा अनाजों के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों को भी हटाने का आग्रह किया।

बुश ने व्हाइट हाउस में संवाददाओं से कहा कि वह दोहा समझौते की सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद शुल्क और अन्य व्यापारिक अवरोध समाप्त हो जाएंगे। इससे कृषि उत्पादों पर देशों द्वारा दी जाने वाली छूट भी समाप्त होगी।

इससे खाद्य पदार्थो की कीमत कम करने के प्रयास समाप्त हो जाएंगे और खाद्यान्नों का आयात अधिक होगा जो पूरी दुनिया के उपभोक्ताओं को सस्ता पड़ेगा।

दूसरे शब्दों में हम व्यवस्था को आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे लोगों को सस्ता खाद्यान्न मिल सके।

बुश ने खाद्यान्नों के निर्यात पर पाबंदी लगाने वाले देशों से उनको हटाने का आग्रह किया है।

बुश ने जैवतकनीक से विकसित फसलों के ऊपर रोक लगाने वाले देशों से भी प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह फसलें सुरक्षित हैं और इनमें सूखा और रोगों से लड़ने की क्षमता है।

बुश ने कहा कि अमेरिका अगले दो वर्षो में विश्व खाद्य सहायता के लिए पांच अरब डालर देगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X