ईरान-श्रीलंका के बीच संबंधों की नई शुरुआत (लीड)
कोलंबो, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका के दौरे पर गए ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने श्रीलंका के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस द्वीपीय राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करते हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और भी सुदृढ़ बनाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कोलंबो, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका के दौरे पर गए ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने श्रीलंका के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस द्वीपीय राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करते हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और भी सुदृढ़ बनाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
श्रीलंकाई राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक अहमदीनेजाद ने कहा, "ईरान और श्रीलंका एक दूसरे की अखंडता और संप्रभुता को लेकर प्रतिबद्ध हैं। यह पूरी तरह स्पष्ट है कि दोनों राष्ट्र के बीच स्थापित हुए राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग से दोनों देशों को बल मिलेगा तथा क्षेत्रीय सहभागिता मजबूत होगी।"
उन्होंने कहा, "हमलोग वैश्विक व्यवस्था में न्याय और ईमानदारी चाहते हैं। इस समक्षौते के साथ ही श्रीलंका और ईरान द्विपक्षीय लाभ से जुड़े मुद्दों पर एक दूसरे को सहयोग देने पर सहमत हो गए हैं।"
सोमवार शाम अहमदीनेजाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पाकिस्तान की दो दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद कोलंबो पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
राजधानी में सोमवार रात दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करते हुए छह समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें तेल शोधक कारखाना और उमा ओया सिंचाई परियोजना से जुड़ी बातें भी शामिल हैं। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्रपति के बीच 45 मिनट की बैठक हुई।
समझौते के बाद अहमदीनेजाद ने कहा, "इस्लामिक क्रांति के बाद से ईरान ने वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में काफी उपलब्धि हासिल की है जिसे वह अपने अन्य दोस्तों के साथ बांटना चाहता है और यकीनन इसमें श्रीलंका भी शामिल है।"
गौरतलब है कि ईरान द्वारा 45 करोड़ डालर की लगत से स्थापित उमा ओया सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करने के लिए वेल्लावाया जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण यह संभव नहीं हो पाया।
दक्षिण एशिया की यात्रा पर निकले अहमदीनेजाद मंगलवार को दोपहर बाद कोलंबो से भारत के लिए रवाना होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।