खाद्य संकट की एक वजह है चीनियों और भारतीयों की बढ़ती भूख : राइस
वाशिंगटन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस मानती हैं कि चीन और भारत के लोगों के ज्यादा भोजन करने के कारण इन देशों से होने वाले खाद्यान्न में निर्यात में कमी आई है।
वाशिंगटन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस मानती हैं कि चीन और भारत के लोगों के ज्यादा भोजन करने के कारण इन देशों से होने वाले खाद्यान्न में निर्यात में कमी आई है।
राइस का कहना है पूरी दुनिया में खाद्यान्न की आसमान छूती कीमतों की एक वजह भोजन वृद्धि के कारण निर्यात में आई कमी भी है।
राइस ने विश्व व्यापार के दोहा दौर की वार्ताओं की सफलता की उम्मीद जताई और कहा कि इससे विकसित देशों द्वारा किसानों को दी जा रही सब्सिडी में कमी लाई जा सकेगी। ऐसा होने से विकासशील देशों के किसानों को बाजार में प्रतिस्पर्धा का बेहतर माहौल मिलेगा।
राइस का मानना है कि किसानों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलने से उत्पादन बढ़ेगा। इससे खाद्य संकट की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी।
'पीस कोर्प्स 2008 वर्ल्डवाइड कंट्री डाइरेक्टर कांफरेंस' को संबोधित करते हुए राइस ने कहा कि खाद्य राहत देने के मामले में अमेरिका हमेशा से अग्रणी भूमिका में रहा है। "हमने दुनिया में बढ़ती खाद्यान्न संकट को गंभीरता से लिया है।"
उन्होंने विश्व खाद्य योजना के निदेशक जोसेट शीरन द्वारा गिनाए गए खाद्य संकट के कारणों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाजार में खाद्यान्न की कमी के कारण लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। जोसेट ने मौजूदा खाद्य संकट को धीमी सुनामी की संज्ञा दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*